देश

Women Budget 2024: आशा बहनों से लेकर लखपति दीदी तक, आधी आबादी के 33 करोड़ वोट पर BJP की नजर?

Budget 2024 for Women: आखिरकार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने अंतरिम बजट को पेश कर दिया है। आज यानी 1 फरवरी, गुरुवार को भारत में अंतरिम बजट पेश किया गया और इस दौरान ऑटो, टेक, टैक्स समेत अन्य क्षेत्रों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि, मोदी सरकार 2.0 के आखिरी अंतरिम बजट में महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है।

महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक बड़े ऐलान किए गए हैं। आशा बहनों समेत लखपत‍ि दीदी जैसी घोषणाएं की गई हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत आशा बहनों का खास ख्याल रखा जाएगा, रोजगार के साथ उन्हें अन्य तोहफे दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि अंतरिम बजट 2024 के दौरान महिलाओं के लिए क्या-क्या खास पेश किया गया है।

लखपत‍ि दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana 2024)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट के दौरान लखपत‍ि दीदी योजना को बढ़ावा देने की बात कही है। 9 करोड़ महिलाओं की जिंदगी में बदलाव करने के लिए योजना में बदलाव करने की बात कही है। महिलाओं के कल्याण हेतु 2 करोड़ को बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि वो साल 2025 तक लाखों-करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाने की तैयारी में हैं। अभी तक 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं।

ये भी पढ़ें- Vi Launch 5G Service in India: Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service, एयरटेल और Jio के आ रहे 5G Plans

Lakhpati Didi Yojana 2024 Benefits

  • महिलाओं को वर्कशॉप के तहत फाइनेंशियल जानकारी देने के साथ उसके बारे में समझाया जाएगा।
  • इस योजना के तहत इन्वेस्टमेंट, बचत, फाइनेंशियल जैसे साधनों को समझाया जाएगा।
  • महिलाओं को रोजाना बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • मोबाइल वॉलेट, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का यूज करना सिखाया जाएगा।
  • एंपावरमेंट प्रोग्राम के जरिए महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
  • महिलाओं को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ करने के लिए बढ़ावा मिलेगा।

आशा बहनों को मिलेगा फायदा

बजट में आशा बहनों के लिए भी खास ऐलान किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में सभी बहनों को फायदा दिया जाएगा।  आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के तहत आशा बहनों से जुड़ी सारी वर्कर्स, हेल्पर्स और आंगनवाड़ी वर्कर्स को हेल्थ कवर का फायदा मिलेगा। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया जाएगा और उन्हें मुफ्त इलाज और दवा का फायदा मिल सकेगा।

क्या आधी आबादी के 33 करोड़ वोट पर BJP की नजर?

आगामी दिनों में चुनाव होंगे और पेश हुए अंतरिम बजट पर सरकार का खास फॉक्स महिलाओं पर दिखा। SBI की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में कुल वोटर्स 68 करोड़ होंगे, जिनमें 49 प्रतिशत महिलाएं यानी 33 करोड़ महिला वोटर होंगी। वहीं, रिपोर्ट में साल 2029 के लिए कहा गया है कि 37 महिला वोटर्स और 36 पुरुष वोटरों होंगे।

साल 2014 से अब तक के वोट को देखा जाए तो देश की आधी आबादी में महिलाएं हैं और वो जमकर वोट देती नजर आई हैं। कई राज्यों के चुनाव में भी महिलाएं ही वोट देने की लाइन में सबसे ज्यादा नजर आई हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या 33 करोड़ महिलाओं का वोट देखते हुए ये सौगात पेश की गई हैं? क्या लोकसभा चुनाव पर इसका असर नजर आएगा और क्या फिर से देश में मोदी सरकार बन जाएगी? आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button