मनोरंजन

Latest OTT Release March 2024: ‘मैरी क्रिसमस’, ‘महारानी सीजन-3’, ‘डैमसेल’ जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, यहां देखें

Latest OTT Release March 2024: OTT ने मनोरंजन का अंदाज बदल दिया है। अब मनोरंजन की दुनिया मोबाइल में समा गई है। साथ ही अब सिनेमाघर और टीवी चैनल पर यूजर्स निर्भर नहीं हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इस मोर्चे में कहीं आगे आ चुके हैं। जहां पर यूजर अपनी मन-मर्जी का कंटेंट सहूलियत के साथ देख सकता है। मार्च में अगर आप मनोरंजन के लिए ओटीटी पर कुछ ढूंढ रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें सुपरसेक्स, मैरी क्रिसमस, महारानी सीजन-3 जैसे नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं आप इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Supersex

सुपरसेक्स एक एडल्ट सीरीज है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज है जिसमें रोक्को सिफ्रेदी की जिंदगी की कहानी को बताया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे रोक्को एक आम जिंदगी से निकल कर पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखते हैं और पोर्न की दुनिया के महानायक बनते हैं। इसमें ऐलेसैंद्रो बोर्गी, जैस्मीन ट्रिनका, एड्रिआनो जिनीनी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म को फ़्रेंचेस्का मनिएरी ने बनाया है। यह फिल्म Netflix पर ऑनलाइन स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है।

Merry Christmas

Katrina Kaif और Vijay Sethupathi स्टारर Merry Christmas ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कटरीना कैफ और विजय सेतुपत्ति पहली बार एकसाथ दिखाई दिए थे। श्रीराम राघवन ने फिल्म को निर्देशित किया है। यह 8 मार्च से ओटीटी पर देखी जा सकती है। फिल्म Netflix रिलीज है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब यह ओटीटी पर देखी जा सकती है।

Damsel

डैमसेल एक हॉलीवुड फिल्म है। फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। जिसमें एक राजकुमारी की शादी ऐसे राजकुमार से कर दी जाती है जिसका परिवार किसी राज को छिपा रहा है। राजकुमारी को ऐसी जगह फंसा दिया जाता है जहां उसकी जान पर बन आती है। लेकिन लड़की बहादुरी से लड़ती है। फिल्म को Netflix पर देखा जा सकता है।

Maharani Season 3

महारानी सीजन 3 हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म है जो ओटीटी पर रिलीज हुई है। हुमा का किरदार ऐसा है कि वह पति के कत्ल के इलजाम में जेल की सलाखों के पीछे चली जाती है। उसके बाद उसका संघर्ष शुरू होता है जब वह खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश में लग जाती है। इसी सीरीज को 7 मार्च को रिलीज किया गया है। इसे Sony Liv पर देखा जा सकता है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button