देश

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर से मिली राहत, जानें यूपी और बिहार का कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में रविवार को गिरावट देखने को मिली। साथ ही रविवार को दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिली है। बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम था। रविवार को मौसम साफ रहने की आशंका जताई गई थी। संभावना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

8 जनवरी को अधिकतम तापमा 16 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 9 जनवरी को बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकती है। वहीं 10 से 12 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस कारण हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

यूपी का कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर देखने को मिल रही है। साथ ही बारिश भी देखन को मिल रही है। कोहरा और बारिश ने आम जनता को परेशान कर रखा है। राज्य में 7 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बिजनौर में सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है। साथ ही पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड देखने को मिलने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button