Thursday, June 1, 2023
HomeऑटोE Bikes: सिंगल चार्ज पर 128 km की रेंज, Vvolt ने लॉन्च...

E Bikes: सिंगल चार्ज पर 128 km की रेंज, Vvolt ने लॉन्च की धाकड़ ई बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

E Bikes: टू व्हीलर निर्माता कंपनी Vvolt ने नई इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक लॉन्च की है। यह धाकड़ ई बाइक अधिकतम 45 kmph की टॉप स्पीड देती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह ई बाइक 128 km तक चलती है। इसमें 100 Wh का बैटरी पैक दिया गया है।

अलग-अलग रेंज के साथ पेश

ग्लोबल मार्केट में यह ई बाइक पेश की गई है। इंडियन करेंसी के मुताबिक इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी। इसमें Vvolt Slice Lite, Pie, और Slice DLX ट्रिम मिलेंगे। जो अलग-अलग रेंज के साथ आते हैं। इसका फ्रेम लॉन्ग रूट राइड को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Vvolt e bike

दिया गया है लगेज बास्केट 

धांसू ई बाइक में राइडर पैडल असिस्ट मोड, जीपीएस, सिंगल स्पीड ड्राइव ट्रेन मिलेगा। इसमें 500 Wh की बैटरी लगी है, यह 18 किलो तक वजन लोड कर सकती है। Vvolt Slice DLX में फ्रंट में एक लगेज बास्केट मिलता है। इसमें जानदार ब्रेकिंग सिस्टम और कम्फर्ट सीट डिजाइन मिलता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News