नवादा

BIHAR: दो मेरे-दो तेरे; चार बच्चों की मां शादी के 17 साल बाद प्रेमी के साथ फरार, 2 बच्चे साथ ले गई

DESK: ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म को हो बंधन। जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। जाने-माने कलाकार जगजीत सिंह द्वारा गाई गई यह गजल बिहार के नालंदा में उसे समय चरितार्थ हो गई जब शादी के 17 साल बाद चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामला नालंदा के बिंद थाना इलाके के एक गांव की है। प्रेमी युवक है जो उसी के गांव रहने वाला है।

इस पूरी घटना का सबसे रोचक पहलू यह है कि महिला के चार बच्चे हैं इनमें से दो को अपने साथ ले गई है और दो बच्चों को उसने पति के लिए छोड़ दिया है। इस पूरे मामले में महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि 17 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। उन लोगों के चार बच्चे भी हुए।

पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने ये भी बताया कि पत्नी पहले भी उस युवक के साथ भागी थी लेकिन कुछ महीने साथ रहने के बाद फिर वापस घर आई थी। तब पत्नी ने कसम खाकर कहा था कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगी। कसम खाने के बाद थी उसने फिर वही काम किया। उसके दो बच्चे मां के बिना परेशान हैं।

यह पूरा मामला नालंदा के बिंद थाना इलाके के एक गांव का है। दरअसल विवाहिता युवक के प्यार में इस कदर खो गई कि वह घर-परिवार सबको भूल गई। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि महिला को पहले भी समझाया गया था। लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। बीते रविवार की शाम इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने पत्नी की सारी करतूत पुलिस को थाने में बताई। इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है।

मोतिहारी के लड़के से हुआ इंडोनेशिया की लड़की को प्यार, सात समंदर पार आकर रचाई शादी

इस मामले में बिंद थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से पुलिक को आवेदन दिया गया है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। थानाध्य ने बताया कि गांव के ही एक युवक पर यह आरोप लगाया गया है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस पति के संपर्क में है और छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button