बिहारवैशाली

तेजस्वी यादव का हाजीपुर सदर अस्पताल में आधी रात छापा, गायब डॉक्टर, सोता गार्ड, एक्शन हो गया

बिहार के हाजीपुर सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गय। जब आधी रात को डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव अचानक अस्पताल के निरीक्षण के लिए रात एक बजे पहुंच गए। जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तेजस्वी ने पूरे दो घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटीके दौरान सुरक्षा गार्ड सोता हुआ मिला। जिस पर तेजस्वी ने नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल हटाने और सुरक्षा एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश दिया।

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान तेजस्वी ने ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टरों पर भी कार्रवाई का आदेश दिया है। निरीक्षण के दौरान तेजस्वी यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से भी बातचीत की और उनका फीडबैक लिया। साथ ही अस्पताल में स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी देख तेजस्वी ने कई कर्मचारियों को फटकार लगाई। वहीं नाइट ड्यूटी से गायब डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। साथ ही हाजीपुर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाक्टर हरी प्रसाद को भी जरुरी दिशा निर्देश दिए।

नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को चंपारण से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे, बेतिया या सुगौली में होगी पीएम की रैली

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान तेजस्वी ने कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे और पैसा खर्च कर रहे हैं। वह सही से पहुंच रहा है या नहीं इसी की जांच करने हाजीपुर पहुंचे थे। इसे पहले भी  सोनपुर में अस्पताल में निरीक्षण किया है। जो कमियां हैं, उसे ढूंढ कर दूर करने में लगे हुए हैं। हाजीपुर सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान तेजस्वी ने डॉक्टरों से भी बात की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button